Kisan Kisht English

पीएम किसान लाभार्थी सूची

लाभार्थी सूची क्या है?

यह गाँव के उन किसानों की सूची है जिन्हें पीएम किसान का पैसा मिलता है। सूची गाँव के हिसाब से बनती है, इसलिए इसमें अपने गाँव के सभी लाभार्थी एक साथ दिखते हैं और आप देख सकते हैं कि आपका नाम है या नहीं।

सूची देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, OTP या कोई लॉगिन नहीं चाहिए। बस अपना राज्य, ज़िला, तहसील, ब्लॉक और गाँव पता होना चाहिए।

इसी पेज पर सूची कैसे देखें

  1. ऊपर के फ़ॉर्म में अपना राज्य चुनें।
  2. फिर ज़िला, तहसील / ब्लॉक और गाँव चुनें। हर खाने के विकल्प पिछला चुनने के बाद आते हैं।
  3. सूची देखें दबाएँ। गाँव की सूची फ़ॉर्म के नीचे खुल जाएगी, और उसमें नाम से खोज भी सकते हैं।

यह सूची पीएम किसान की सरकारी वेबसाइट से ही आती है। बड़े गाँव की सूची खुलने में एक मिनट तक लग सकता है। यहाँ न खुले, तो नीचे के तरीके से सीधे सरकारी वेबसाइट पर देखें।

pmkisan.gov.in पर लाभार्थी सूची कैसे देखें

  1. सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें और Farmers Corner में Beneficiary List पर दबाएँ।
  2. सबसे पहले State में अपना राज्य चुनें।
  3. फिर एक-एक करके District (ज़िला), Sub-District (तहसील), Block (ब्लॉक) और Village (गाँव) चुनें। अगला खाना तभी भरता है जब पिछला चुन लिया जाए।
  4. Get Report दबाएँ। आपके गाँव की पूरी सूची खुल जाएगी।
  5. सूची में अपना नाम ढूँढें। लंबी सूची में मोबाइल ब्राउज़र के मेन्यू (⋮) में Find in page से नाम खोजना आसान रहता है।
Sample Image pmkisan.gov.in पर Beneficiary List का फ़ॉर्म: State, District, Sub-District, Block, Village और Get Report बटन
pmkisan.gov.in पर Beneficiary List का पेज।

नाम अंग्रेज़ी में लिखे होते हैं, और कई बार उनकी स्पेलिंग आपके हिसाब से थोड़ी अलग होती है। इसलिए पूरे नाम की जगह नाम के पहले कुछ अक्षर खोजें।

लाभार्थी सूची और स्टेटस में फ़र्क

दोनों pmkisan.gov.in पर हैं, पर काम अलग है:

लाभार्थी सूचीस्टेटस
क्या दिखता हैगाँव के सभी लाभार्थियों के नामसिर्फ़ आपकी पूरी जानकारी और हर क़िस्त
क्या चाहिएराज्य से गाँव तक का नामरजिस्ट्रेशन नंबर और OTP
कब काम आता हैदेखना हो कि नाम योजना में है या नहींदेखना हो कि क़िस्त क्यों रुकी है

सूची में नाम है पर पैसा नहीं आया, तो स्टेटस ज़रूर देखें। क़िस्त रुकने की वजह सूची में नहीं, स्टेटस में लिखी होती है।

अपना गाँव नहीं मिल रहा?

  • गाँव का नाम अंग्रेज़ी में और कभी-कभी दूसरी स्पेलिंग में लिखा होता है। पूरी सूची ध्यान से ऊपर-नीचे देखें।
  • हो सकता है आपका गाँव दूसरे ब्लॉक या तहसील में दर्ज हो। ज़मीन के कागज़ (खतौनी) में तहसील और गाँव का नाम देखकर वही चुनें।
  • बड़े गाँव कई हिस्सों (मजरा, टोला) में बँटे होते हैं, और हर हिस्सा अलग नाम से दिख सकता है।

सूची में नाम नहीं है?

इसकी कई वजहें हो सकती हैं, और ज़्यादातर ठीक हो जाती हैं:

  • गलत तहसील, ब्लॉक या गाँव चुना गया। एक बार फिर से ध्यान से चुनें।
  • नाम की स्पेलिंग अलग है, इसलिए खोज में नहीं मिला।
  • आपका नया रजिस्ट्रेशन अभी राज्य सरकार की जाँच में है।
  • आपका आवेदन रद्द हो गया है, या जाँच के लिए क़िस्त रोकी गई है।

असली वजह जानने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना स्टेटस देखें। अगर अभी तक रजिस्ट्रेशन ही नहीं किया है, तो नया रजिस्ट्रेशन करें।

आम सवाल

सूची में नाम है, पर क़िस्त नहीं आई?

सूची में नाम होने का मतलब है कि आप योजना में हैं। पर क़िस्त तभी आती है जब ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार–बैंक लिंक तीनों पूरे हों (क़िस्त के लिए 3 ज़रूरी चीज़ें)। अपने स्टेटस में देखें कि इनमें से किसके आगे No लिखा है।

सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दिखे तो?

इसकी जानकारी ब्लॉक या ज़िले के कृषि कार्यालय को दी जा सकती है। जाँच राज्य सरकार करती है।

Sub-District का क्या मतलब है?

Sub-District आपकी तहसील (कुछ राज्यों में तालुका या मंडल) है। अपनी तहसील का नाम ज़मीन के कागज़ों में भी लिखा मिल जाएगा।

क्या सूची देखने के पैसे लगते हैं?

नहीं। pmkisan.gov.in पर सूची मुफ़्त में देखी जाती है।

क्या यह सरकारी वेबसाइट है?

नहीं। किसान क़िस्त मेरी अपनी वेबसाइट है। आपके रिकॉर्ड सरकार के पास हैं, और उन्हें सिर्फ़ सरकार ही ठीक कर सकती है।

जानकारी का स्रोत: pmkisan.gov.in