Kisan Kisht English

पीएम किसान 25वीं क़िस्त

संक्षेप में

  • 25वीं क़िस्त दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आनी है। तारीख अभी तय नहीं हुई।
  • 24वीं क़िस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी हुई थी।
  • क़िस्त तभी आती है जब स्टेटस में ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार–बैंक सीडिंग, तीनों के आगे Yes हो।
  • तारीख pmkisan.gov.in पर बताई जाती है। पैसा आने का दावा करने वाले WhatsApp लिंक से बचें।
pmkisan.gov.in पर सूचना देखें

यह पेज हर क़िस्त के बाद अपडेट होता है। आख़िरी बार अपडेट: 6 नवंबर 2026

अगली क़िस्त कब आएगी?

अगली क़िस्त

25वीं क़िस्त

तारीख अभी तय नहीं

दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आनी है। तारीख अभी तय नहीं हुई।

पिछली क़िस्त

24वीं क़िस्त

जारी हो चुकी

30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से जारी हुई

पीएम किसान की क़िस्तें साल के तीन हिस्सों में आती हैं, और हर हिस्से में एक क़िस्त:

पिछले कुछ सालों में दिसंबर–मार्च वाली क़िस्त फ़रवरी या मार्च में आई है (2024 में 28 फ़रवरी, 2025 में 24 फ़रवरी, 2026 में 13 मार्च)। पर यह सिर्फ़ पिछला अनुभव है, पक्की तारीख नहीं। पक्की तारीख सरकार ही बताती है।

क़िस्त की तारीख कहाँ पता चलती है

क़िस्त जारी होने से कुछ दिन पहले सरकार तारीख बताती है, और जारी होने के बाद pmkisan.gov.in के पहले पन्ने पर ऊपर लिख देती है:

Sample Image pmkisan.gov.in के पहले पन्ने पर 24वीं क़िस्त जारी होने की सूचना
pmkisan.gov.in के पहले पन्ने पर क़िस्त की सूचना। हिंदी में: “माननीय प्रधानमंत्री ने 30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से पीएम किसान की 24वीं क़िस्त जारी की।” साथ में: “पीएम किसान में रजिस्टर सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी ज़रूरी है। अंगूठे (बायोमेट्रिक) से ई-केवाईसी का विकल्प अब CSC, पीएम किसान मोबाइल ऐप और राज्य के अधिकृत अधिकारियों के लॉगिन में मौजूद है।”

सबसे भरोसेमंद जगह pmkisan.gov.in का पहला पन्ना है। सरकार की प्रेस रिलीज़ (पीआईबी, pib.gov.in) में भी तारीख और जगह दी जाती है। किसान ई-मित्र और पीएम किसान ऐप पर भी यह जानकारी मिल जाती है।

सावधान: “कल पैसा आएगा, लिंक पर क्लिक करें” जैसे WhatsApp मैसेज और अनजान लिंक से बचें। क़िस्त के लिए कोई फ़ॉर्म भरना या फ़ीस नहीं देनी होती। ऐसे लिंक आपका बैंक या आधार का डेटा चुरा सकते हैं।

अगली क़िस्त से पहले ये ज़रूर जाँच लें

क़िस्त की तारीख से पहले अपना स्टेटस खोलें और देखें कि ये तीनों Yes हैं। एक भी No है, तो उस क़िस्त का पैसा रुक जाएगा:

  1. eKYC Status के आगे Yes हो। नहीं है, तो ई-केवाईसी करवाएँ।
  2. Land Seeding के आगे Yes हो। नहीं है, तो लैंड सीडिंग करवाएँ।
  3. Aadhaar Bank Account Seeding Status के आगे Yes हो। नहीं है, तो आधार–बैंक सीडिंग करवाएँ।

ये काम पूरे होने में कुछ दिन से कुछ हफ़्ते लगते हैं। इसलिए तारीख का इंतज़ार न करें, अभी देख लें।

क़िस्त आई या नहीं, कैसे पता करें

  • पैसा आते ही बैंक से SMS आता है।
  • बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र पर पासबुक में एंट्री करवाकर देख सकते हैं।
  • पीएम किसान स्टेटस भी देख सकते हैं। स्टेटस में क़िस्त के आगे Payment Success लिखा हो, तो पैसा भेज दिया गया है। वहाँ यह भी दिखता है कि पैसा किस बैंक में गया।

क़िस्त जारी होने के दिन ही सबके खाते में पैसा नहीं आता। करोड़ों किसानों को भेजने में कुछ दिन लगते हैं। हफ़्ता भर इंतज़ार करें, फिर स्टेटस देखें।

पिछली क़िस्तें

क़िस्ततारीखकहाँ से जारी हुई
24वीं30 अक्टूबर 2026बनासकांठा, गुजरात
23वीं20 जून 2026तारकेश्वर, पश्चिम बंगाल
22वीं13 मार्च 2026गुवाहाटी, असम
21वीं19 नवंबर 2025कोयंबटूर, तमिलनाडु
20वीं2 अगस्त 2025वाराणसी, उत्तर प्रदेश
19वीं24 फ़रवरी 2025भागलपुर, बिहार
18वीं5 अक्टूबर 2024वाशिम, महाराष्ट्र
17वीं18 जून 2024वाराणसी, उत्तर प्रदेश
16वीं28 फ़रवरी 2024यवतमाल, महाराष्ट्र
15वीं15 नवंबर 2023खूँटी, झारखंड

हर क़िस्त में कितने किसानों को पैसा मिला

pmkisan.gov.in के अनुसार हाल की क़िस्तों में इतने किसानों को पैसा मिला:

हर क़िस्त में पैसा पाने वाले किसान (करोड़ में)
  • 21वीं9.38 करोड़21वीं क़िस्त · अगस्त–नवंबर 2025 · 9,38,03,991 किसान
  • 22वीं9.46 करोड़22वीं क़िस्त · दिसंबर 2025–मार्च 2026 · 9,45,85,174 किसान
  • 23वीं9.58 करोड़23वीं क़िस्त · अप्रैल–जुलाई 2026 · 9,57,71,839 किसान
  • 24वीं9.39 करोड़24वीं क़िस्त · अगस्त–नवंबर 2026 · 9,39,06,354 किसान (गिनती अभी जारी)

24वीं क़िस्त की धारीदार पट्टी: गिनती अभी जारी है। किसी पट्टी पर उंगली रखें या माउस ले जाएँ, तो पूरी संख्या दिखेगी।

क़िस्तहिस्साकिसान
24वींअगस्त–नवंबर 20269,39,06,354 (गिनती अभी जारी)
23वींअप्रैल–जुलाई 20269,57,71,839
22वींदिसंबर 2025–मार्च 20269,45,85,174
21वींअगस्त–नवंबर 20259,38,03,991

हर क़िस्त में करीब साढ़े नौ करोड़ किसानों को पैसा जाता है। जिनका पैसा रुकता है, उनमें ज़्यादातर की वजह ऊपर की तीन चीज़ों में से कोई एक होती है।

सबको क़िस्त आई, मुझे नहीं आई

  1. गाँव की लाभार्थी सूची में देखें कि आपका नाम है या नहीं।
  2. स्टेटस में उस क़िस्त का मैसेज पढ़ें। मैसेज का मतलब यहाँ देखें।
  3. Eligibility Status में जो No है, उसे ठीक करवाएँ।
  4. सब Yes है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो शिकायत दर्ज करें।

आम सवाल

25वीं क़िस्त में कितना पैसा मिलेगा?

₹2,000। pmkisan.gov.in पर आज भी योजना की रकम ₹6,000 सालाना लिखी है, जो ₹2,000 की तीन क़िस्तों में आती है। रकम बढ़ने की खबर तभी मानें जब सरकार खुद बताए।

पिछली क़िस्त रुकी थी, क्या वह भी अगली के साथ आएगी?

यह इस पर निर्भर है कि क़िस्त क्यों रुकी और कब ठीक हुई। अपनी रुकी क़िस्तों के बारे में ब्लॉक के कृषि कार्यालय से पता करें, या शिकायत में पूछें।

क्या फ़ार्मर आईडी के बिना अगली क़िस्त रुक जाएगी?

सरकार के अनुसार अभी फ़ार्मर आईडी सिर्फ़ नए रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी है, और वह भी उन्हीं राज्यों में जहाँ फ़ार्मर रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। पहले से पैसा पा रहे किसानों के लिए 24वीं क़िस्त की शर्तें ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार–बैंक सीडिंग ही थीं। पूरी जानकारी फ़ार्मर आईडी वाले पेज पर है।

तारीख पर क़िस्त नहीं आई, क्या करूँ?

ऐसा अक्सर होता है। पैसा कुछ दिनों में अलग-अलग खातों में पहुँचता है। हफ़्ते भर बाद स्टेटस देखें।

क्या यह सरकारी वेबसाइट है?

नहीं। किसान क़िस्त मेरी अपनी वेबसाइट है। आपके रिकॉर्ड सरकार के पास हैं, और उन्हें सिर्फ़ सरकार ही ठीक कर सकती है।

जानकारी का स्रोत: pmkisan.gov.in, पीआईबी (pib.gov.in)